कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रूरा में नाबालिक से छेड़छाड़ मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना रूरा पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही नाबालिक किशोर के खिलाफ उसकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर त्वरित कार्यवाही की।पुलिस ने नाबालिक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।परिजनों की शिकायत पर रूरा थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

 

Related Articles

AD
Back to top button