कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हलधरपुर ओवरब्रिज ‘आज से चालू’, मंत्री राकेश सचान ने विधि विधान से किया उद्घाटन; जाम से मिली राहत

मंत्री सचान ने इस पुल को क्षेत्र के लिए एक आवश्यक बुनियादी सुविधा बताया और कहा कि इससे परिवहन सुगम होगा।

  1. कानपुर देहात (Kanpur Dehat)। कानपुर देहात के निवासियों का लंबा इंतजार आज समाप्त हो गया। हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित उपरिगामी पुल (ओवरब्रिज) आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद पुल का उद्घाटन किया और इसे आम जनता को समर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री ने पुल में पहुंचकर किया उद्घाटन

मंत्री राकेश सचान ने आज सुबह हलधरपुर क्रॉसिंग पर आयोजित समारोह में पुल का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने विधि विधान से पूजन किया और फिर पुल में पहुंचकर इसे आम जनता के लिए खोला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लिए एक आवश्यक बुनियादी सुविधा है, जिससे परिवहन सुगम होगा। उद्घाटन के दौरान मंत्री सचान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, समेत कई स्थानीय नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जाम की समस्या खत्म

इस पुल के चालू होने से पुखरायां, भोगनीपुर और अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण लगने वाले भीषण जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब लोग बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उद्घाटन के तुरंत बाद ही वाहनों ने पुल पर रफ्तार भरनी शुरू कर दी।

निर्माण में हुई लेटलतीफी

हालांकि, पुल के निर्माण में लेटलतीफी भी देखने को मिली। पुल का शिलान्यास 30 मई 2023 को हुआ था, लेकिन कार्यदायी संस्था CCC की धीमी गति के कारण यह परियोजना दो साल की देरी से पूरी हुई है।

 

Related Articles

AD
Back to top button