कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर टूर्नामेंट में जलालपुर ने होरीपर बरौर को तथा भोगनीपुर ने केशी को पछाड़ा शादाब ने किया उम्दा प्रदर्शन

जय भारत क्रिकेट क्लब और पटेल क्लब द्वारा किया जा रहा सफल आयोजन।

कानपुर देहात के बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान पर चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सातवें दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।यह प्रतियोगिता जय भारत क्रिकेट क्लब व पटेल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।शुक्रवार को प्रतियोगिता के दौरान कुल चार मैच खेले गए।

पहला मैच होरीपर बरौर और जलालपुर टीमों के मध्य खेला गया।जलालपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 97 रन बनाए और होरीपर बरौर टीम को जीत के लिए 98 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में होरीपर बरौर टीम मात्र 90 रन ही बना सकी और जीत का खिताब जलालपुर टीम को मिला।दूसरा मैच भोगनीपुर और केशी टीमों के मध्य खेला गया।भोगनीपुर टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर निर्धारित ओवर में 115 रन बनाए और केशी की टीम के सामने जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य रखा।जिसके जवाब में केशी टीम मात्र 86 रनों पर ही सिमटकर रह गई और मैच भोगनीपुर ने जीत लिया।

भोगनीपुर की टीम में खिलाड़ी शादाब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों में 52 रन बनाए।मैच में अंपायर की भूमिका योगेंद्र सचान,गुड्डू,अभिषेक सचान,प्रभांश सचान और सनी सचान ने निभाई,कमेंट्रेटर की भूमिका आशू सचान और अनीश अवस्थी ने तथा स्कोरर की भूमिका आशीष कश्यप,कौशिक व संगम सचान ने निभाई।प्रतियोगिता के समापन पर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर अमरनाथ सचान, डॉक्टर सोनेलाल सचान, सत्येंद्र सचान,विक्रम सचान, अमन सचान कातिया,इंजीनियर नकुल सचान,विकास सचान,सत्येंद्र सचान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: बसपा की बूथ स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती पर जोर,कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Related Articles

AD
Back to top button