उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में टाइटन क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री,पूर्व विधायक समेत क्षेत्रीय गणमान्य रहे मौजूद

Story Highlights
  • रविवार को होगा महामुकाबला
  • खिलाड़ियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बे में शनिवार को टाइटन क्लब के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,जिला पंचायत सदस्य व बॉलीवॉल प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक संजय सचान,अनूप सचान ने फीता काटकर किया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा ही महत्व है।

खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।खेल प्रतियोगिता के आयोजन से एक दूसरे क्षेत्र के लोग आपस में जुड़ते हैं।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।आयोजनकर्ता सलीद सिद्दीकी ने बताया कि इस दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता में मीनापुर ,शाहजहांपुर,उन्नाव, नबीपुर,सैदलीपुर,मदनपुर, गोथरा बांदा,कांधी,पुखरायां,बरौर, किशोरपुर,मकरंदापुर समेत कुल 30 टीमें भाग ले रहीं हैं।

उद्घाटन मैच मीनापुर व शाहजहांपुर टीमों के मध्य खेला गया।मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम ने मीनापुर की टीम को 21.17 व 21.15 से परास्त कर जीत का मुकाम हासिल किया।वहीं दूसरा मुकाबला उन्नाव तथा नवीपुर के मध्य खेला गया।जिसमें उन्नाव ने नबीपुर को 21.15 तथा 21.11 से शिकस्त दी।मदनपुर तथा वानेश्वर धाम बरौर के मध्य मुकाबले में वानरेश्वर धाम ने जीत हासिल की।पटेल बी ने मदनपुर टीम को पराजित कर जीत का खिताब दर्ज किया।

प्रतियोगिता में रविवार को सेमी फाइनल व फाइनल महासंग्राम होगा।जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।बॉलीवॉल प्रतियोगिता में कमेंट्रेटर की भूमिका नागेश सचान,नृपेंद्र सचान,जेडी सचान व तालिब ने निभाई वहीं रेफरी की भूमिका रीतेश सचान,अर्पित सचान,रघुवीर उपाध्याय व अभेषक ने तथा स्कोरर की भूमिका टोनी कश्यप और अभिषेक ने निभाई।

इस मौके पर आयोजक मंडल के सलीद सिद्दीकी,अमरनाथ सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,संतोष सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,निशांत सचान,पूर्व विधायक विनोद कटियार,समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु,तन्नू संखवार,एडवोकेट आसिम खान,मैनेजिंग डायरेक्टर आत्माराम हॉस्पिटल उमेश सचान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता के कुशल संचालन में बाबू,दीपक,आजम,फैजान, जीशान,तालिब,अनवार,आसिफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े- पुखरायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 58 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button