उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का महासंग्राम

सैफई ने जीता खिताब, खिलाड़ी हुए पुरस्कृत, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बे में टाइटन क्लब के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आज रविवार को भव्यतम तरीके से समापन हुआ।बॉलीवॉल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए।फाइनल मुकाबला सैफई और बरौर टीमों के मध्य खेला गया।मुकाबले में सैफई ने बरौर को परास्त कर फाइनल का खिताब जीता।

समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार,ट्रॉफी व उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।टाइटन क्लब के मुख्य आयोजक सलीद सिद्दीकी ने बताया कि टाइटन क्लब के तत्वाधान में कस्बे में यह पांचवां आयोजन था।

प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन आज रविवार को रायबरेली,दिल्ली,फिरोजाबाद, बांदा,लखनऊ,कानपुर, आजमगढ़ इत्यादि जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।पहला क्वार्टर फाइनल मैच फिरोजाबाद व रायबरेली टीमों के मध्य खेला गया।जिसमें फिरोजाबाद ने रायबरेली को 21.17 तथा 21.19 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सैफई और लखनऊ के मध्य खेला गया।मुकाबले में सैफई ने लखनऊ को परास्त कर सेमी फाइनल में अपनी जगह बरकरार रखी।तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच दिल्ली और कानपुर टीमों के मध्य हुआ।जिसमें दिल्ली ने कानपुर को 21.17 व 21.16 से परास्त किया।वहीं चौथा क्वार्टर फाइनल मैच निजामी क्लब बरौर व बांदा के मध्य खेला गया।मुकाबले में निजामी क्लब बरौर ने बांदा को 21.15 तथा 21.17 से परास्त किया।

इसके बाद सेमीफाइनल मैच का दौर शुरू हुआ।पहला सेमी फाइनल मैच सैफई और दिल्ली टीमों के मध्य खेला गया।जबरदस्त मुकाबले में सैफई ने दिल्ली को 25.21 तथा 27.25 से मात देकर फाइनल मैच में प्रवेश किया।दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला निजामी क्लब बरौर और फिरोजाबाद के मध्य खेला गया।जिसमें निजामी क्लब बरौर ने फिरोजाबाद टीम को 25.20 तथा 25.18 से शिकस्त देकर फाइनल मैच में अपनी जगह बरकरार रखी।

तत्पश्चात प्रतियोगिता का फाइनल महासंग्राम सैफई और बरौर टीमों के मध्य हुआ।इस रोमांचक मुकाबले में सैफई की टीम ने बरौर की टीम को 25.21,23.25 तथा 25.23 से पराजित कर फाइनल का खिताब जीत लिया।

समारोह के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान तथा विशिष्ट अतिथियों जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार,जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हाजी फैजान,जिला मंत्री भाजपा डिम्पल सचान,आलोक सचान संचालक लोकप्रिय हॉस्पिटल,बसपा नेत्री शालिनी गौतम,चंद्रभान सिंह प्रबंधक बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां,रुबीना कुरैशी समाजवादी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,डॉक्टर सुदेश यादव बॉम्बे हॉस्पिटल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कला का प्रदर्शन किया जो सराहनीय है।उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता भविष्य में उनके करियर को नई दिशा देगी।जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत खेल भावना से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा में बंधी नहीं होती।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि टीम भावना,अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास भी करता है।यह सर्वांगीण विकास का आधार है।वहीं जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी हाजी फैजान ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति रुचि जाग्रत करना,उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और सामूहिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह प्रतियोगिता न केवल खेलकूद का उत्सव थी बल्कि शिक्षा,अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देने वाला एक मंच भी साबित हुई।इस आयोजन ने सहयोग और खेल भावना को प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।खेल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राष्ट्रीय रेफरी अजय सिंह चंदेल व अजीत त्रिवेदी,स्टेट रेफरी रीतेश सचान व अर्पित ने निभाई। कमेंट्रेटर की भूमिका नृपेंद्र सचान,जेडी सचान,तालिब,नागेश व सूर्यकांत मिश्रा ने निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजनारायण उपाध्याय व निशांत सचान ने किया।इस मौके पर टाइटन क्लब अध्यक्ष सलीद सिद्दीकी,अनवार,दीपक, अमरनाथ सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,सत्येंद्र सचान प्रबंधक पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरौर,डॉक्टर जनमेजय सचान,डॉक्टर महेंद्र सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,सियाराम काका,सर्वेंद्र सचान सचिव बॉलीवॉल फेडरेशन उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय रेफरी अनुज सचान,डॉक्टर आर एल सचान,जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल,अमन यात्रा प्रभारी सुनीत श्रीवास्तव,अमन यात्रा मैनेजिंग डायरेक्टर अनस कुरैशी,शंकर सिंह स्वराज इंडिया पत्रकार,समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा,डॉक्टर प्रतीक सचान,डॉक्टर उमेश सचान,जगत सिंह बाबा होटल,संजय सचान पुखरायां समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें:  कानपुर देहात: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 92 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button