कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में युवती लापता, 50 हजार नगदी समेत कीमती गहने भी साथ ले गई

तीन के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र से एक युवती कहीं लापता हो गई। घटना आज सोमवार सुबह हुई।परिजनों ने गांव के युवक समेत तीन लोगों पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवती  50 हजार रुपए नगदी समेत कीमती गहने भी अपने साथ ले गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को बरौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार भोर पहर जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे तभी उनकी पुत्री शौचक्रिया के वास्ते छत से नीचे आई और कहीं चली गई।सुबह करीब 6 बजे परिजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुई।काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का कही सुराग नहीं लग सका।उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी युवक अमित उर्फ भूरा उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।

पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने में आरोपी के पिता राजू और माता बिटान का भी सहयोग रहा है।उनकी पुत्री एक जोड़ी सोने की झुमकी,एक जोड़ सोने के बाला तथा 50 हजार रुपए नगदी भी अपने साथ लेकर गई है।पीड़ित पिता ने पुलिस से शीघ्र ही अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पीड़िता युवती समेत आरोपियों की तलाश की जा रही है।


ये भी पढ़े-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले कानपुर देहात डीएम कपिल सिंह, विकास कार्यों पर हुई चर्चा


 

 

Related Articles

AD
Back to top button