कानपुर देहात: बारावफात व आगामी पर्वों को लेकर रूरा में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
शांति व सौहाद्र बनाए रखने की अपील, अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

कानपुर देहात के रूरा थाना परिसर में मंगलवार को आगामी बारावफात व अन्य पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों के दौरान शांति व सौहाद्र बनाए रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात भी कही गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने कहा कि सभी लोग पर्वों को शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाएं।
कानून का पालन करें व आपसी भाईचारा बनाए रखें।थाना प्रभारी ने सभी धर्मगुरुओं,पीस कमेटी के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा,एवं सामाजिक सौहाद्र बनाए रखने की अपील की।थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों से बचें एवं संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पर्वों के दौरान अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी।अशांति उत्पन्न करने वालों अथवा गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता,सैनूर अहमद,सभासद विशाल कुशवाहा,सुरेश कुमार,आशुतोष मिश्रा,गोबिंद सिंह गौर,सत्यम कठेरिया,मौलाना राशिद,पीर अली,नौशाद खान,मोहम्मद रिजवान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।



