उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिक्षिका को सेवानिवृत्ति पर दी गई अनूठी विदाई, श्रेष्ठ सेवाओं की हुई सराहना

विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर के वर्तमान इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार ने सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका शहाना बेगम के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही

कानपुर देहात। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर के वर्तमान इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार ने सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षिका शहाना बेगम के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही। विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार एवं सहायक शिक्षिका छाया के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना, विदाई गीत, स्मरण गीत प्रस्तुत किया। उपहार भेंट उदबोधन जलपान के बाद सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

40c63ffd 70bb 4bef bf02 c7608eea271f

 

इस अवसर पर सरवनखेड़ा विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका को विभिन्न गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार चतुर्वेदी मंडल मंत्री उ. प्र. जूनियर शिक्षक संघ कानपुर मंडल ने की एवं कार्यक्रम का सफल प्रभावी संचालन शैलेश त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ द्वारा किया गया। अध्यापिका छाया ने अपने संबोधन में कहा कि शहाना मैम वर्ष 2015 से इस विद्यालय में अपना योगदान दे रहीं हैं उन्होंने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ मधुर स्वभाव के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

aa528af5 f52c 42a9 bedf f21d2795097f 1

इस अवसर पर धर्मेन्द्र सिंह चौहान, निरूपम कुमार तिवारी, एआरपी संजय शुक्ला, रूचिर मिश्र, विपिन त्रिवेदी, प्रीति त्यागी, पीयूष मिश्रा, गोरेन्द्र सचान, नम्रता द्विवेदी, रीना शुक्ला, भावना मौर्य, रोली पाण्डेय, मंजुल तिवारी, मनोरमा दुबे, देवयानी पाण्डेय, ललिता गुप्ता, अवधेश कुमार सिंह, निशा, उपासना, लक्ष्मी शर्मा, सर्वेश सैनी, रन्नो गुप्ता, मनीषा, राम कृष्ण सिंह चौहान, अशोक कुमार, राम खिलावन ग्राम प्रधान, शिवशंकर कोटेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। शहाना बेगम के परिजन शाबिर, मो. शाकिर, यास्मीन, फरहा, जफर मन्सूर, मो. फैजान, इन्शाल, फातिमा, अब्दुला भी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button