कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बुद्धकथा के समापन पर मेधावियों को मिला सम्मान,अविनाश गौतम ने मारी बाजी

जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार बोलीं बुद्ध दर्शन सिखाता है जीने की कला

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के दयालताला गांव में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा का गुरुवार को समापन हो गया।इस अवसर पर कथास्थल पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया तथा मौजूद लोगों को भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

दयालताला गांव में चल रही बुद्ध कथा के अवसर पर बीते मंगलवार को कथास्थल पर बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां के छात्र छात्राओं द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 71 तथा सीनियर वर्ग के 44 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।जिसमें सीनियर वर्ग में अविनाश गौतम ने बाजी मारी।

गुरुवार को कथा के समापन के अवसर पर प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक चंद्रभान सिंह,जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार,ग्राम प्रधान जसवीर सिंह,बसपा मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने मेधावियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने प्रथम पुरस्कार के रूप में अविनाश गौतम को ट्रॉफी व 8 हजार रुपया नगद धनराशि भेंटकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है।उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत और आदर्श युवा पीढ़ी और नौनिहालों के प्रारंभिक जीवन का स्तर सुधारने के लिए बेहद सहायक है।भगवान बुद्ध के जीवन से ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति अपने अंदर के प्रकाश की ज्योति को प्रज्वलित कर सकता है।

मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार ने कहा कि दुनिया को मैत्रीय और करुणा के सूत्र में बांधने का मार्ग बुद्ध के उपदेशों से ही संभव है।कार्यकम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

इस मौके पर आयोजक ओमप्रकाश ओपी,तारबाबू,राधा देवी,राजेश गौतम,अनिल कुमार,चरण सिंह,कपिल सविता,अनुराग उपाध्याय,विशाल कुमार,जयशंकर प्रसाद,संजीव दिवाकर,अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button