उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भागवत कथा में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संजय सचान

पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भक्त हुए भावविभोर

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के अंतर्गत पचलग गांव में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास राधा शास्त्री ने श्रोताओं को कंस वध,गोवर्धन पूजा,कालिया नाग मर्दन की कथा सुनाई।कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास राधा शास्त्री ने बताया कि श्रीकृष्ण के जन्म का मुख्य कारण ही कंस का वध था।

कथा में बताया गया कि कैसे श्रीकृष्ण ने मथुरा जाकर अपने मामा कंस को कुश्ती के बहाने अखाड़े बुलाया और उसका वध कर दिया।जिससे मथुरा को मुक्ति मिली।कथावाचक ने बताया कि जब इंद्र को घमंड हो गया कि वर्षा करना उन्हीं का काम है तब श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद करवाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू करवाई।इंद्र के क्रोधित होकर भारी वर्षा कराने पर श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर उठाकर पूरे ब्रज की रक्षा की।

इस दौरान पूतना वध,माखनचोरी और कालिया नाग लीलाओं का वर्णन किया गया।कथा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के उद्घोष के साथ झूम उठे और भाव विभोर हो गए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने भागवत कथा में पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया।जिससे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल और बढ़ गया।संजय सचान ने कहा कि कंस वध का प्रसंग धर्म की विजय और दुष्टों के विनाश का संदेश देता है।गोवर्धन लीला प्रकृति पूजन और सही दिशा दिखाने का संदेश देती है,जिसे अन्नकूट के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजनों से समाज में एकता व भाईचारा जैसी भावना पनपती है।इसलिए समय समय पर ऐसे आयोजनों का होना अतिआवश्यक है।इस मौके पर अभिनय द्विवेदी,कामतानाथ अवस्थी,गगन गुप्ता,श्याम सुंदर शर्मा,सुनील पाल,आकाश सविता,दिलीप सविता,कल्लू कश्यप समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- एसपी श्रद्धा पाण्डेय के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति 5.0’ का धाकड़ अभियान: महिलाओं को मिला सुरक्षा कवच

Related Articles

AD
Back to top button