कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में नेशनल हाइवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नहीं हो सकी पहचान

पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली मोड के पास नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

चौकी प्रभारी देवीपुर एस आई यतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 1.45 बजे सूचना मिली कि बढ़ौली मोड के पास नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।उन्होंने बताया कि देखने पर मृतक मंद बुद्धि प्रतीत होता है।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।

सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

 

 


ये भी पढ़े-  नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले पेपर लीक की आशंका ने छात्रों और अभिभावकों की बढ़ाई चिंता


 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button