कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में यमुना में डूबकर युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।करियापुर गांव के समीप यमुना नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान करियापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामबिहारी के पुत्र छोटे के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर 12.59 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति करियापुर गांव के निकट यमुना नदी में डूब गया है।घटना की सूचना मिलने पर एस एस आई सुषमा दीक्षित,चौकी प्रभारी अमरौधा एस आई अमित पोरवाल पुलिस फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को यमुना नदी से बाहर निकाला।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  मेधावियों का महासम्मान: आगरा के छात्रों पर बरसी सौगात, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने बढ़ाया हौसला


 

Related Articles

AD
Back to top button