कानपुर देहात: भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने सुनीं 185 शिकायतें,पांच का निस्तारण
शेष के लिए दिए गए निर्देश
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने कुल 185 शिकायतें सुनीं।पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 185 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतों को सुना तथा पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश,पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



