कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंगलपुर में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

घर में अकेली थी महिला, प्रथम दृष्टया गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह

कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलपुर कस्बे के पुरानी बाजार निवासी पवन गुप्ता एक निजी दुकान पर मजदूरी करते हैं।सोमवार सुबह वह काम पर गए थे,जबकि उनकी मां उर्मिला खेत पर आम के पेड़ों की देखभाल के लिए गईं थीं।घर में पवन की 21 वर्षीय पत्नी प्रतिज्ञा अकेली थीं।दोपहर के समय प्रतिज्ञा का शव मकान की दूसरी मंजिल पर जाल के सहारे साडी से फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण किया।मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी।इसलिए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

एस एस आई कमलेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह क्लेश के कारण विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।घटना के समय महिला घर पर अकेली थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार


 

 

Related Articles

AD
Back to top button