कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अंबियापुर स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Story Highlights
  • ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अंबियापुर स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही मालगाड़ी के गार्ड ने अंबियापुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : शत्रु संपत्ति बेचने के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

सूचना मिलने पर एस आई अनिल यादव मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक चेतन जो मानसिक रूप से कमजोर था,बीते दो वर्ष पूर्व कही से भटककर अम्बियापुर स्टेशन पहुंच गया था।रेल ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया।थाना प्रभारी रूरा रामगोविन्द मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button