उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मिशन शक्ति के तहत दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और खुलासे हेतु चलाए जा रहे पुलिस के विशेष "मिशन शक्ति फेस-5 अभियान" के तहत, थाना मूसानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है

कानपुर देहात। जनपद में महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम और खुलासे हेतु चलाए जा रहे पुलिस के विशेष “मिशन शक्ति फेस-5 अभियान” के तहत, थाना मूसानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.08.2025 को दहेज हत्या के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर पर मुक़दमा अपराध संख्या 60/2025 धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मुक़दमे में वांछित चल रहे अभियुक्त हाकिम सिंह, उम्र करीब 58 वर्ष, पुत्र देवीसिंह, निवासी वार्ड न0 12 विकास नगर कस्बा व थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 13.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर बालाजी मोड़ के पास कस्बा मूसानगर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना मूसानगर पुलिस की इस कार्रवाई को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय कार्य माना जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button