कानपुर देहात: मीनापुर में दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख ने किया भव्य शुभारंभ
कल होगा महामुकाबला, कैबिनेट मंत्री,जिलाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित मीनापुर गांव में सुभाष बॉलीवॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का बुधवार को भव्यतम तरीके से शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया।उद्घाटन मैच पटेल बरौर बी व शाहजहांपुर के मध्य खेला गया।जिसमें पटेल बरौर बी ने शाहजहांपुर की टीम को मात देकर जीत दर्ज की।
वहीं लवरसी और मीनापुर के मध्य हुए मुकाबले में लवरसी ने मीनापुर को तथा मुस्मरिया ने रंगा क्लब बरौर को पराजित कर जीत दर्ज की।मौजूद खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि खेल युवाओं में अनुशासन,टीम भावना,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित करता है।उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।उचित प्रोत्साहन और संसाधनों से ग्रामीण प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर सकतीं हैं।प्रतियोगिता के दौरान आए हुए अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।बॉलीवॉल प्रतियोगिता में कमेंट्रेटर की भूमिका सूर्यकांत मिश्रा,जेडी सचान व तालिब ने निभाई।
गुरुवार को प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र की टीमों के बीच मुकाबला होगा।इस दौरान सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जायेंगे।प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान रामलखन सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार अनूप सचान,पूर्व चेयरमैन अमरौधा जुनैद खान,अरविंद सचान,सुजीत सचान,देवेंद्र सचान,महेश संखवार,देवेंद्र नेता,सियाराम काका,धर्मेंद्र सचान,ओमशंकर सचान,अनुराग,अभय,दिनेश, अर्पित सचान,महेश कुमार सचान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- सिकन्दरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार



