कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अग्निवीर सैनिक की मौत,होली के दिन पैर फिसलने से हुआ हादसा

तिरंगे में लिपटा हुआ आया पार्थिव शरीर, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्रवासियों में शोक

कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करौसा गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक की घर के बाहर टहलते समय पैर फिसलने से आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई।अमित कुमार यादव उर्फ साहिल होली की खुशियां मनाने घर आए हुए थे।बेटे के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के करौसा गांव निवासी अमित कुमार यादव भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और 13 कुमायूं रेजिमेंट में तैनात थे।इन दिनों वह होली का त्योहार मनाने छुट्टियां लेकर घर आए हुए थे।होली के दिन वह घर के बाहर टहल रहे थे।इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए कानपुर के सेना अस्पताल ले गए।जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया।लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।अमित के निधन की सूचना मिलने के बाद सेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से गांव लेकर पहुंचे।जैसे ही तिरंगे में लिपटा हुआ शव गांव पहुंचा,उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।अंतिम संस्कार से पहले सेना की टुकड़ी ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।

असम रेजिमेंट की टुकड़ी और स्टेशन हेडक्वार्टर की टीम ने 21तोपों की सलामी देकर वीर जवान को अंतिम विदाई दी।अमित की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पिता योगेंद्र पाल,मां सत्यवती,भाई सौरभ समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।देर रात जब शव गांव पहुंचा तो आसपड़ोस के गांव से भी लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रनिया के शिवाजी नगर में पाइप लाइन लीकेज हो जाने से गली में जलभराव,आवागमन में काफी परेशानी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button