कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल,हालत गंभीर
जिला अस्पताल रेफर

पुखरायां। कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जलपुरा गांव निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि उनके पिता राजाराम उम्र करीब 70 वर्ष पैदल घर वापस जा रहे थे।तभी रास्ते में पिपरी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी स्थित गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका उपचार जारी है।



