उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,चालक फरार

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।अकबरपुर कस्बे में रूरा अकबरपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान शंकर दयाल नगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम सड़क पार करते समय हुआ हादसा
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।अकबरपुर कस्बे में रूरा अकबरपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान शंकर दयाल नगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ जब सुनील सड़क पार कर रहे थे।इसी दौरान अकबरपुर से रूरा की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।सूचना मिलने पर एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।देर रात करीब 2.30 बजे इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button