कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुच्छी गांव निवासी यदुवेन्द्र सिंह बुधवार को अपनी बाइक से सजेती कानपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।रास्ते में गौर गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में यदुवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



