कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
दवा लेकर घर वापस लौटते समय हुआ हादसा, मोबाइल फोन से हुई शिनाख्त

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा कोतवाली क्षेत्र के बेला रसूलाबाद मार्ग पर सिठऊमताना के पास शाम करीब 6 बजे हुआ।जब एक अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कीर्ति प्रकाश तिवारी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक को निजी वाहन से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटनास्थल पर युवक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए मृतक की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को भेजी।मृतक की शिनाख्त शास्त्री नगर तिर्वा कन्नौज निवासी 27 वर्षीय विवेक उर्फ गोलू पुत्र कमलेश के रूप में हुई।विवेक की मां प्रेम कांति ने बताया कि वह गुरुवार सुबह रूरा बाइक से अपनी साटिका की दवा लेने गया था।
दवा लेकर वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया।चार वर्ष पूर्व विवेक का विवाह हुआ था और उसके एक ढाई वर्ष का पुत्र अर्नव दक्ष है।वह तिर्वा में साइकिल की दुकान चलाता था।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी प्रिया उर्फ अंकिता,बड़ा भाई शिवम्,मां प्रेमकांति,पिता कमलेश का रो रो कर बुरा हाल था।वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: भोगनीपुर में सड़क हादसों में दो युवक घायल,भेजा गया अस्पताल



