कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर,मां,बेटा घायल
चालक सुरक्षित,घायलों को भेजा गया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद झींझक मार्ग पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार मां,बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक ढकपुरवा गांव निवासी मानसिंह की 38 वर्षीय पत्नी जूली अपने पांच वर्षीय पुत्र आशु के साथ ऑटो से अपने मायके गुटैया जा रही थी।तभी रसूलाबाद झींझक मार्ग पर महेरा और मिंडाकुआं के बीच झींझक की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मां,पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक सौरभ शाक्य ने जूली की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे में ऑटो चालक बाल बाल बच गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर नगर: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की विस्तृत एडवाइजरी



