कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह    

मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग बूथ पर एक के बाद एक बुजुर्ग और दिव्यांग स्वजन के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए आते दिखाई दिए। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई ट्राई साइकिल से।

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग बूथ पर एक के बाद एक बुजुर्ग और दिव्यांग स्वजन के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए आते दिखाई दिए। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई ट्राई साइकिल से। वही उम्र अधिक होने के कारण शरीर में आई कमजोरी के कारण कुछ वृद्धि खुद चलने में असमर्थ दिखाई दिए, ऐसे में स्वजन उन्हें सहारा देते हुए पोलिंग बूथ पर लेकर पहुंचे।

photo 12 1 1

पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रही। जिस पर बैठकर दिव्यांगों को ले जाकर मतदान कराया गया। वोट डालने के बाद पड़ोसियों को भी प्रेरित किया। रनियां निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदयाल ने बताया कि वह प्रत्येक चुनाव में अपना वोट जरुर डालते हैं। इस बार भी हमने अपना वोट डाला है। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरुक करते हैं।

photo 10

वही करचल निवासी 85 वर्षी अगाना देवी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी हमने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे मन काफी खुश है। प्रत्येक व्यक्ति को वोट की अहमियत को समझना चाहिए और अपना वोट जरुर डालना चाहिए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button