उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत,रिर्पोट दर्ज

कानपुर देहात में बीते 18 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है

Story Highlights
  • पुलिस अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते 18 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।

थाना क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर निवासिनी सीमा देवी ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 18 नवंबर को करीब नौ बजे उनके पति रामबिलास ई रिक्शा चलाकर पहाड़ीपुर से रसूलाबाद अपने घर वापस लौट रहे थे कि तभी कस्बे में स्नेहलता डिग्री कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां पर हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।23 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।अज्ञात वाहन समेत चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button