कानपुर देहात में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

कानपुर देहात में एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम
राजपुर थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव में शनिवार को चरन सिंह 45 वर्ष ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।चरन सिंह को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।



