कानपुर देहात में अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव में शनिवार सुबह एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव में शनिवार सुबह एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान स्वर्गीय गंगाराम के 50 वर्षीय पुत्र सर्वेश शर्मा के रूप में हुई है।सर्वेश ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के अंदर पाइप में अंगौछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मृतक के चाचा परमू शर्मा ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार,एस एस आई तबारक अहमद ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात एस एस आई तबारक अहमद ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


