उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अधेड़ ने किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में सोमवार दोपहर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया

Story Highlights
  • भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में सोमवार दोपहर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हांसेमऊ गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि उनके भाई भूपेंद्र उम्र करीब 50 वर्ष ने सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर हालत में सुधार होने न देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात भूपेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button