कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अधेड़ ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सट्टी थाना क्षेत्र के क्योंटरा गांव में एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।मृतक की पहचान राधेलाल के 40 वर्षीय पुत्र चतुर सिंह के रूप में हुई है।चतुर सिंह ने मंगलवार को साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात पुलिस ने मौके का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button