जालौनउत्तरप्रदेश

मकान निर्माण का सामान ले जा रहे गृहस्वामी का ट्रेक्टर रोक कर की गली गलौज

ट्रैक्टर से मकान निर्माण के लिए सामग्री ले जाने पर रास्ते में रोककर गृहस्वामी के साथ गाली, गलौज कर दी गई। निर्माण सामग्री निकालने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालौन(उरई)। ट्रैक्टर से मकान निर्माण के लिए सामग्री ले जाने पर रास्ते में रोककर गृहस्वामी के साथ गाली, गलौज कर दी गई। निर्माण सामग्री निकालने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रावतान निवासी राधारमण ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ले में एक प्लॉट खरीदा था। जिसमें वह अपना मकान बनवा रहा है। उसके मकान तक पहुंचने के लिए नगर पालिका द्वारा 12 फीट चौड़ाई की सड़क भी बनवाई गई है। इसी रास्ते पर वह ट्रैक्टर से मकान निर्माण की सामग्री लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में देवीसिंह ने उसके ट्रैक्टर को रोक लिया और निर्माण सामग्री ले जाने से मना करने लगे। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज शुरू कर दी। साथ ही धमकी दी कि इस रास्ते से वह सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। ट्रैक्टर निकालने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button