कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 

रूरा में चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर और खुदाई मशीन जब्त

कानपुर देहात में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।गुरुवार को राजस्व टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर रूरा थाना क्षेत्र के बचीतपुर गांव में अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर और खुदाई मशीन को जब्त कर लिया है।

यह कार्यवाही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला और लेखपाल धनंजय सिंह की टीम के द्वारा की गई।गुरुवार को बचीतपुर के गाटा संख्या 370 पर चेकिंग के दौरान टीम ने बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ट्रैक्टर वाली खुदाई मशीन को अवैध रूप से खनन करते हुए पाया।अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए खुदाई मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

इन वाहनों को रूरा थाना प्रभारी अमित शुक्ला की देखरेख में सुपुर्दगी में रखा गया है।राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।खनन अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

 

Related Articles

AD
Back to top button