कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अश्लील हरकतों का विरोध एक महिला को पड़ा भारी

कानपुर देहात में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ अश्लील हरकतें की।विरोध करने पर धारदार औजार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Story Highlights
  • दबंगों ने धारदार औजार से हमला कर किया घायल
  • रिपोर्ट दर्ज,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ अश्लील हरकतें की।विरोध करने पर धारदार औजार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के एक गांव निवासिनी एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 14 मार्च की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने घर पर अकेली थी तभी मौका पाकर गांव के सुरेंद्र व श्यामसुंदर ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकले।

जब वह मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के पिता श्यामसुंदर से उसके साथ गाली गलौज की तथा उस पर धारदार औजार से हमला बोल दिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button