कानपुर देहात में आबकारी मामले में वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में सनसनी फ़ैल गई है।
थाना डेरापुर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी मोहित तिवारी निवासी ग्राम कुढ़ावल थाना डेरापुर के विरुद्ध पूर्व में थाना डेरापुर पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



