उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में आर्थिक तंगी से जूझ रही मां ने नवजात को तालाब में फेंका,मौत

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे के लोहिया नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद तालाब में फेंक दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्चे का शव उतराता देख सूचना पुलिस को दी

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे के लोहिया नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद तालाब में फेंक दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्चे का शव उतराता देख सूचना पुलिस को दी।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।उन्होंने बताया कि आरोपी महिला पूनम देवी राजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहती है।पति भूपेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर है जो वर्तमान में शहर से बाहर है।पूंछतांछ में पूनम ने बताया कि उसके पति की आमदनी से परिवार का गुजारा मुश्किल से होता है।पहले से ही एक डेढ़ साल की बच्ची की मां पूनम ने आर्थिक तंगी के चलते दूसरे बच्चे को बोझ मानते हुए यह कदम उठा लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button