कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में आस्था के बीच हड़कंप, चरणामृत पीते ही एक ही परिवार के 7 लोग हुए बीमार

डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने सभी मरीजों की स्थिति को बताया खतरे से बाहर।

कानपुर देहात: रसूलाबाद क्षेत्र के बंशी निवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चरणामृत ग्रहण करने से एक ही परिवार के सात लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी पीड़ितों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले जाया गया।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के बंशी निवादा निवासी प्रभु दयाल पुत्र प्रीतम, निशा पत्नी शिवनाथ, अनिल पुत्र जयराम, राखी पत्नी रोहित, दीक्षा पुत्री रोहित, मुस्कान पुत्री संतराम और मोना पत्नी रौनक ने चरणामृत ग्रहण किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। परिजनों द्वारा सभी को तत्काल सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ब्रजेश कुमार के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।वहीं गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत अब खतरे से बाहर है उपचार किया जा रहा है उपचार के बाद सभी को घर भेजा जाएगा.
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button