उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में इलाज के दौरान मजदूर की मौत

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव निवासी एक मजदूर की अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव निवासी एक मजदूर की अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।शुक्रवार को घटना के विरोध में करीब 50 ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।मृतक पुतई को 23 जुलाई की रात शरीर में दर्द की शिकायत पर अकबरपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और स्टाफ के एक युवक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया।परिजनों के मुताबिक पहला इंजेक्शन सही तरीके से न लगने के कारण तुरंत दूसरा इंजेक्शन लगा दिया गया।इसके करीब 20 मिनट बाद पुतई की हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी अस्पतालकर्मी यही कहते रहे कि मरीज सो रहा है और उसे जगाया न जाए।उनका दावा है कि उस समय तक पुतई की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रात में पुलिस ने बगैर पूरी जानकारी दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक पुतई मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उनके चार छोटे बच्चे हैं।उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।शुक्रवार को घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button