कानपुर देहात में पुरानी रंजिश में कांग्रेस नेता पर चाकू से जानलेवा हमला,हालत नाजुक
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े कचहरी से घर लौट रहे कांग्रेस नेता राधेश्याम दिवाकर पर रास्ते में चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

- पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी
- आरोपी फरार,अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप
पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े कचहरी से घर लौट रहे कांग्रेस नेता राधेश्याम दिवाकर पर रास्ते में चाकू से जानलेवा हमला किया गया।गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज न मिलने से आक्रोशित नेताओं ने अस्पताल गेट पर धरना शुरू कर दिया।इस दौरान धरने पर बैठे लोगों और अस्पताल सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी नौकझोंख भी हुई।हमलावर कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता के रिश्तेदार भाई का साला शिवम् बताया जा रहा है।शिवम् ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि न्यायालय से लौटते समय माती रोड पर यह जानलेवा हमला हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।पुलिस हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है तथा आसपास के लोगों से पूँछतांछ कर रही है।अस्पताल परिसर में मौजूद राधेश्याम की पत्नी और मां ने आरोप लगाया कि समय पर उचित इलाज न मिलने से राधेश्याम की हालत और बिगड़ गई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सही उपचार नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो रही है और राजनीतिक द्वेष में हमले हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



