कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश

कानपुर देहात कोषागार ने सभी पेंशनरों को सचेत किया है कि उन्हें बिना किसी बाधा के पेंशन मिलती रहे, इसके लिए उन्हें साल में एक बार जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है।

कानपुर देहात: कानपुर देहात कोषागार ने सभी पेंशनरों को सचेत किया है कि उन्हें बिना किसी बाधा के पेंशन मिलती रहे, इसके लिए उन्हें साल में एक बार जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र ऑनलाइन या कार्यालय के कार्य दिवसों में जमा किया जा सकता है।

कोषागार के अधिकारियों ने बताया कि जो पेंशनर 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें 80 वर्षीय लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी जन्मतिथि का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। यह प्रमाण पत्र किसी भी कार्यदिवस में जमा किया जा सकता है।

अधिकारियों ने पेंशनरों से अपील की है कि वे इस निर्देश का पालन करें ताकि उन्हें पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

Related Articles

AD
Back to top button