कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में एनडीपीएस एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गुरगांव निवासी दिलीप के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध थाना भोगनीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा था।

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।शुक्रवार को उपनिरीक्षक वीरपाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button