कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में ओमनी बाइक की भिड़ंत में दो की मौत,परौंख गांव के पास हुआ हादसा
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

- पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। परौंख गांव के भुपतियापुर मोड पर ओमनी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में बाइक पर सवार कपासी गांव निवासी इंद्रपाल की मौके पर मौत हो गई।
जबकि उनके साथी सिकंदरा क्षेत्र निवासी असलम को गंभीर हालत में डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद असलम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद ओमनी कार चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



