कानपुर देहात में कंटेनर चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बागपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान बागपुर निवासी मौजीलाल के 26 वर्षीय पुत्र रंजीत के रूप में हुई है।गुरुवार को युवक ट्रक लेकर गांव आया था।मामूली खराबी के कारण बागपुर में वह उसे ठीक कराने गया था।इसी दौरान ओवरटेक को लेकर एक औरा गाड़ी सवार युवकों से उसका विवाद हो गया।जो मारपीट तक पहुंच गया।
सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत को अपने साथ ले गए।पूँछतांछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।शुक्रवार सुबह युवक का घर से 200 मीटर दूरी पर पेड़ से शव लटका मिला।शव मिलने पर आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया।इसी दौरान आक्रोशित महिलाओं ने महिला सिपाही से नोंकझोंक कर मारपीट की।जिससे महिला सिपाही ने महिलाओं को थप्पड़ मारा।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक रंजीत कंटेनर चलाता था।गुरुवार को वह कंटेनर लेकर घर आया था।शुक्रवार को गांव के बाहर फंदे से उसका शव लटका मिला।परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी के सिपाही रंजीत को अपने साथ ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि बाद में पुलिस ने उसे औरा गाड़ी सवार युवकों के हवाले कर दिया।जिन्होंने रंजीत की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।शुक्रवार सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पेड़ पर शव लटका मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।घटना से आक्रोशित परिजनों ने शिवली कल्याणपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना भारी पड़ा।
इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें एक महिला सिपाही के साथ मारपीट की बात सामने आई है।स्थित बिगड़ती देख कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई।स्थित को नियंत्रित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,उपजिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।करीब दो घंटे के हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चौकी पर बैठाकर पूँछतांछ की गई थी और बाद में आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया गया था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में आस्था के बीच हड़कंप, चरणामृत पीते ही एक ही परिवार के 7 लोग हुए बीमार



