कानपुर देहात में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दांती गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

- पुलिस कार्यवाही में जुटी,पंखे का तार जोड़ते समय हुआ हादसा
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दांती गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।महिला पंखे का तार जोड़ रही थी,तभी पंखा उसके ऊपर गिर गया और वह करंट की चपेट में आ गई।महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद की।
लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।मृतका का पति अर्जुन रनियां स्थित एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है।घटना के समय वह काम पर था।मृतका की शादी 22 जून 2022 को हुई थी।उसके पीछे 2 वर्ष का पुत्र कार्तिक है।वह अपने पति के साथ सास ससुर के पास बने दूसरे कमरे में रहती थी।घटना की सूचना मृतका के पिता रामकिशोर ने डायल 112 पुलिस को दी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



