कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मरहमताबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सुबह के समय पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 49 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी पंखा ठीक करते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मरहमताबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सुबह के समय पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 49 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम अली के रूप में हुई है।वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था।

नाजिम अली सुबह घर पर फर्राटा पंखा ठीक कर रहे थे।अचानक वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए।परिजन उन्हें तुरंत उपचार के वास्ते अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मृतक की पत्नी नसरीन ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना से गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button