कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट लगने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है।भाजपा के पूर्व जिलामंत्री शिवशरण त्रिपाठी की बहू मधु त्रिपाठी 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।घटना उस समय हुई जब वह घर पर अकेली थी।

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री शिवशरण त्रिपाठी की बहू मधु त्रिपाठी 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।घटना उस समय हुई जब वह घर पर अकेली थी।मधु त्रिपाठी सुबह से घर पर अकेली थी।क्योंकि शिवशरण उस समय खेत पर गए हुए थे।

शाम को जब दूधिया आया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई।जब घर का दरवाजा खोला गया तो मधु त्रिपाठी कमरे में मृत मिलीं। उनके पास रखी प्रेस मशीन चालू थी और उसका प्लग बिजली के बोर्ड में लगा हुआ था। शिवशरण के भाई विद्यासागर त्रिपाठी ने बताया कि मधु रोजमर्रा के कामों में निपुण थी।उन्होंने आशंका जताई है कि कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से उनकी मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

AD
Back to top button