कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट लगने से लाइनमैन झुलसा,हालत गंभीर 

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन विद्युत करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।जि

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन विद्युत करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।मनावा निवासी मो रफीक उर्फ बब्बन रसूलाबाद में विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं।शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे वह शिवा लाइनमैन के शट डाउन पर विद्युत का पोल गाड़ने का काम कर रहे थे।इसी दौरान अचानक लाइट चालू हो जाने के कारण वह करंट लगने से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से झुलस गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।जहां उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button