कानपुर देहात में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
कानपुर देहात के गौरा डांडा गांव में दर्दनाक हादसा, घर पर करंट लगने से युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा डांडा गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान ज्ञानसिंह के 27 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।पुष्पेंद्र बीती मंगलवार रात्रि अपने घर पर बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
पुष्पेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना मृतक के भाई सुमित कुमार ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



