उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट लगने से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से किया इंकार

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में बुधवार को करंट लगने से एक सात वर्षीय किशोर की मौत हो गई।मृतक की पहचान नवाजिश के रूप में हुई है।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को जाबिर का पुत्र नवाजिश अपने घर पर था।अचानक उसने एक विद्युत तार छू लिया।जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन आनन फानन में उसे लेकर पुखरायां सीएचसी पहुंचे।

जहां मौजूद चिकित्सक आरती सिंह ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से मना कर दिया।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें : कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

AD
Back to top button