उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करंट लगने से लाइनमैन झुलसा,हालत गंभीर

भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाइनमैन बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।घटना तब हुई जब कथित तौर पर शट डाउन के बाबजूद बिजली लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया।उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव निवासी 50 वर्षीय शाबीर अली रविवार देर शाम गांव स्थित रामबाग के पास विद्युत लाइन में आए फ्यूज के फॉल्ट को ठीक करने गए थे।उन्होंने नियमानुसार शट डाउन लेने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया था।मरम्मत कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और उसकी चपेट में आकर शाबीर अली गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जे पी सिंह ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस घटना से विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सवाल यह है कि शट डाउन लेने के बाबजूद लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हुआ।मामले की जांच की मांग की जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button