कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल, एसपी ने बदले कई थाना और चौकी प्रभारी

प्रशासनिक सुदृढ़ता के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का बड़ा कदम, सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचने का आदेश

Story Highlights
  • महेश कुमार सौंपी गई अमराहट थाने की कमान
  • राहुल कुमार को बरौर और सनत कुमार को गजनेर की कमान
  • सूर्य प्रताप सिंह को राजपुर और अमिता वर्मा को मूसानगर का जिम्मा

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल कर दिया है। जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों सहित दर्जनों उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में व्यापक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, इस फेरबदल को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बदलाव के तहत निरीक्षक महेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना बरौर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना अमराहट नियुक्त किया गया है, जबकि थानाध्यक्ष थाना अमराहट राहुल कुमार को अब बरौर थाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह उपनिरीक्षक सनत कुमार को थानाध्यक्ष थाना राजपुर से हटाकर थानाध्यक्ष थाना गजनेर बनाया गया है, और सूर्य प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष थाना गजनेर से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष थाना राजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला अधिकारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले

महिला पुलिस अधिकारियों में बड़ा बदलाव करते हुए महिला निरीक्षक रीना गौतम को प्रभारी निरीक्षक थाना मूसानगर से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू (AHTU) बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अमिता वर्मा को थानाध्यक्ष थाना एएचटीयू से हटाकर मूसानगर थाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चौकी प्रभारियों के स्तर पर हुए बदलाव में उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा को थाना मूसानगर से चौकी प्रभारी झींझक (थाना मंगलपुर), उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी बिरहुन (थाना रसूलाबाद) से चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर (थाना गजनेर) बनाया गया है। उपनिरीक्षक नरसिंह को थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी जैनपुर (थाना अकबरपुर) भेजा गया है, जबकि वहां तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार को चौकी प्रभारी जैनपुर से हटाकर चौकी प्रभारी रसधान (थाना सिकंदरा) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक शोभित कटियार को थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी बारा (थाना अकबरपुर), उपनिरीक्षक केशव देव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तिस्ती (थाना रसूलाबाद), और उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी नारखास (थाना रसूलाबाद) से चौकी प्रभारी सिठमरा (थाना रूरा) बनाया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को थाना अकबरपुर से थाना बरौर भेजा गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,कई चौकी प्रभारी किए गए इधर से उधर


Related Articles

AD
Back to top button