उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में छाया मातम

कानपुर देहात में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव का है।मृतका की पहचान जान मोहम्मद की पुत्री काजल के रूप में की गई है।काजल ने रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में पंखे के सहारे चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलन किए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button